उत्तराखंड: जंगल की आग में जिंदा जली दो महिलाएं, तीसरी ने भागकर बचाई अपनी जान: Uttarakhandsmachar
उत्तराखंड: जंगल की आग में जिंदा जली दो महिलाएं, तीसरी ने भागकर बचाई अपनी जान
![]() |
| Uttarakhand : Bageshwar |
उत्तराखंड के बागेश्वर में कपकोट क्षेत्र में घास काटने गई दो महिलाएं शनिवार देर शाम जंगल की आग में जिंदा जल गईं। एक महिला का शव शनिवार को ही बरामद कर लिया गया था। जबकि दूसरी महिला का शव रविवार सुबह बरामद हुआ।
कपकोट के चचई गांव की महिला नंदी देवी (40) पत्नी मदन राम, इंदिरा देवी पत्नी तारा राम और गांव की एक अन्य महिला शनिवार शाम पुड़कुनी के जंगल में घास काटने गई थीं।
उस वक्त जंगल में आग लगी हुई थी। शाम करीब सात बजे आग की चपेट में आने से नंदी देवी पत्नी मदन राम बुरी तरह जल गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, इंदिरा देवी (36) पत्नी तारा राम का शव रविवार सुबह जंगल से बुरी तरह जली अवस्था में बरामद हुआ।





Comments
Post a Comment