भारत में कोरोना: एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा, 1035 नए मरीज, 40 की मौत:UttarakhandSmachar

Coronavirus in India Updates: देश में कुल संक्रमितों की संख्या 7447 हुई, अब तक 239 की मौत

नई दिल्ली Updated Sat, 11 Apr 2020 09:54 AM
Coronavirus का 18वा दिन

खास बातें

देश में लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरना पॉजिटिव के 1035 नए मामले सामने आए और 40 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7447 हो गई है। जिसमें  6565 सक्रिय हैं, 643 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 239 लोगों की मौत हो गई है। आज राजस्थान में 18, उत्तर प्रदेश में छह और झारखंड में तीन नए मामले आए हैं।

लाइव अपडेट

09:50 AM, 11-APR-2020

यूपी में कोरोना के छह नए मामले

उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के छह नए मामले सामने आए हैं। इनमें आगरा में तीन और लखनऊ तीन नए मामले शामिल हैं।  इसी के साथ आगरा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 92 हो गई है।
09:13 AM, 11-APR-2020

झारखंड में तीन नए मामले, संक्रमितों की संख्या 17 हुई

झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि राज्य कोरोना पॉजिटिव के तीन नए मामले सामने आए हैं। जिसमें रांची के हिंदपीढ़ी से एक, कोडरमा और हजारीबाग से एक-एक मामले हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 17 हो गई है।
 
09:06 AM, 11-APR-2020

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर शनिवार सुबह तक 579 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सामने आए नए मामलों में 14 कोटा के और चार बीकानेर के हैं। कोटा में दर्ज नए मामले संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित तेलघर और चंद्रघाट इलाकों में सामने आए हैं। वहीं बीकानेर में जो चार लोग संक्रमित पाए गए हैं, वे पहले से संक्रमित बुजुर्ग महिला के पारिवार के सदस्य हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 50 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। जयपुर में अब तक राज्य में सबसे ज्यादा 221 मामले सामने आ चुके हैं।
09:00 AM, 11-APR-2020

देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7447 हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरना पॉजिटिव के 1035 नए मामले सामने आए और 40 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7447 हो गई है। जिसमें 6565 सक्रिय हैं, 643 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 239 लोगों की मौत हो गई है।
 
08:43 AM, 11-APR-2020

इंदौर में तीन और मरीजों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हुई

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में इस महामारी की चपेट में आई 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत तीन और मरीजों की मौत की शनिवार को आधिकारिक पुष्टि की गई। इसके साथ ही, शहर में कोरोना संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 30 पर पहुंच गई है। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 75 वर्षीय वृद्ध महिला, 66 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष और 52 वर्षीय पुरुष ने पिछले तीन दिन के दौरान दम तोड़ा। अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट में तीनों मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इनमें से दो मरीजों को श्वसन तंत्र संबंधी रोग (सीओपीडी) और मधुमेह जैसी पुरानी बीमारियां भी थीं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 18 दिन में शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के 249 मरीज मिले हैं। इनमें से 30 लोग इलाज के दौरान दम तोड़ चुके हैं। यानी फिलहाल शहर में कोविड-19 के मरीजों की मरीजों की मृत्यु दर 12 प्रतिशत के आस-पास है। इंदौर में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है
08:15 AM, 11-APR-2020

दिल्ली के 30 इलाके नियंत्रण क्षेत्र घोषित

दिल्ली में शुक्रवार को छह नए नियंत्रण क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) जुड़ने से राजधानी में इसकी संख्या बढ़कर 30 हो गई है। इन छह जगहों में नबी करीम इलाका भी शामिल है, इस इलाके को सील कर दिया गया है और यहां पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
08:13 AM, 11-APR-2020

अब भी लोग नहीं हो रहे सचेत, सब्जी मंडी में लग रही भीड़

देश और दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बावजूद भी दिल्ली के ओखला सब्जी मंडी में आज सुबह भीड़ दिखी और यहां लोग सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते नजर आए।
 
07:49 AM, 11-APR-2020

भारत में कोरोना: एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा, 1035 नए मरीज, 40 की मौत

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दो नए मामले
महाराष्ट्र के औरंगाबाद के सिविल सर्जन डॉ. सुंदर कुलकर्णी ने बताया कि यहां कोरोना पॉजिटिव के दो नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 20 हो गई है। जिसमें से एक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक की मौत हो चुकी है।
 

आज सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी
देशव्यापी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने या हटाने पर आज फैसला हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। बुधवार को सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में पीएम ने कहा था कि वह देश भर में लागू लॉकडाउन की समय सीमा में परिवर्तन पर फैसला लेने से पहले सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से एक बार और बात करेंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

नौ जिलों में आंशिक राहत दे सकती है सरकार, चार जिलों में तीन मई तक रहेगी पाबंदी:Uttarakhandsmachaar

उत्तराखंड: परिवहन के कर्मचारियों को राहत, 23 करोड़ निगम के खातों में पहुंचे, आज से मिलेगा वेतन

उत्तराखंड: जंगल की आग में जिंदा जली दो महिलाएं, तीसरी ने भागकर बचाई अपनी जान: Uttarakhandsmachar