Posts

Showing posts with the label uttarakhand news

पांच दिन बाद हरिद्वार में दो और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 37:uttarakhandsmachaar

Image
Uttarakhand Lockdown: पांच दिन बाद हरिद्वार में दो और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 37 देहरादून Updated Tue, 14 Apr 2020 09:06 PM फ़ाइल फ़ोटो :उत्तराखंड समाचार उत्तराखंड में पांच दिन बाद दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग को आज मिली सभी 157 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में से दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, प्रदेश में नौ लोग ठीक होकर वापस लौट चुके हैं। अपर सचिव युगल किशोर पंत के अनुसार, दोनों कोरोना पॉजिटिव में एक लक्सर क्षेत्र के बहादरपुर और दूसरा भगवान के मानकपुर माजरा से है। दोनों जमाती हैं। दोनों संक्रमितों को गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने दोनों क्षेत्रों को सील भी कर दिया है। अब तक 2174 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिसमें से 1868 नेगेटिव हैं। वहीं अभी 273 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। हरिद्वार में दो और मामले आने के बाद अब वहां पांच संक्रमित केस हो गए हैं।  चार जिले संवेदनशील, जह...

नौ जिलों में आंशिक राहत दे सकती है सरकार, चार जिलों में तीन मई तक रहेगी पाबंदी:Uttarakhandsmachaar

Image
Lockdown in Uttarakhand: नौ जिलों में आंशिक राहत दे सकती है सरकार, चार जिलों में तीन मई तक रहेगी पाबंदी देहरादून Updated Tue, 14 Apr 2020 09:30 PM कैबिनेट की बैठक  सार केंद्र की गाइडलाइन का इंतजार, मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के साथ की चर्चा केवल चार जिलों ही संक्रमण को लेकर संवेदनशील, जहां बंदिशें रहेंगी जारी विस्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने के एलान के बीच उत्तराखंड सरकार प्रदेश के नौ जिलों में लॉकडाउन में आंशिक राहत देने की तैयारी में जुट गई है। मोदी सरकार ने व्यवस्था बनाई है कि 20 अप्रैल तक अगर किसी जिले में नया केस नहीं आता तो वहां आंशिक राहत दी जा सकती है। आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सभी मंत्रियों के साथ बैठक हुई। बैठक में नौ जिलों में आंशिक राहत देने की रणनीति तय करने पर मंथन हुआ। शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि केंद्र की गाइडलाइन मिलने के बाद सरकार अगला निर्णय लेगी कि प्रदेश में लॉकडाउन का स्वरूप कैसा रहेगा। मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में प्रदेश में कोरोन...

लॉकडाउन खत्म होते ही होंगे 10th और 12th के बचे हुए पेपर, अन्य पेपर होंगे रद्द :Uttarakhand Smachaar

Image
Lockdown Uttarakhand: लॉकडाउन खुलने के बाद होगी विज्ञान और गणित की बोर्ड परीक्षा, अन्य पेपर रद्द देहरादून Updated Mon, 14 Apr 2020 5:06 PM फ़ाइल फ़ोटो सार शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक आज जारी होगा आदेश...। विस्तार उत्तराखंड बोर्ड की गणित और विज्ञान की परीक्षाएं लॉकडाउन खुलने के बाद होंगी। जबकि अन्य परीक्षाओं को रद्द किया जाएगा। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश में लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 23 , 24 और 25 मार्च को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। अब शासन ने उत्तराखंड बोर्ड की नॉन कोर (जैसे भाषा कला आदि विषयों) की परीक्षाओं को रद्द करने और कोर विषयों (जैसे विज्ञान गणित आदि विषयों) की परीक्षाएं लॉकडाउन खुलने के बाद कराने का निर्णय लिया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड की ओर से परीक्षाओं को लेकर जो निर्देश जारी किया गया है। उसे उत्तराखंड बोर्ड में भी रिपीट किया जाएगा। पूर्व टेस्ट के आधार पर ही बच्चों को पास किया जाएगा सचिव ने कहा ...

देश में तीन मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य सात बातें:Uttarakhand Smachaar

Image
देश में तीन मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें नई दिल्ली Updated Tue, 14 Apr 2020 10:07 AM PM नरेंद्र मोदी Live प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को लेकर देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लॉकडाउन 2.0 का एलान किया। पीएम ने कहा कि अब देश में तीन मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। बता दें कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकतर मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी से देश में लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाने की अपील की थी। भाषण की मुख्य बातें:- तीन मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन पीएम मोदी ने कहा, सभी का यही सुझाव है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। कई राज्य तो पहले से ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं। साथियों, सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये तय किया गया है कि भारत में लॉकडाउन को अब तीन मई तक और बढ़ाना पड़ेगा। यानि तीन मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है जैसे हम करते आ रहे हैं। पीएम ने देशवासियों से मांगा सात बातों में साथ --------------------------- हम धैर्य बनाकर रख...

उत्तराखंड में चार दिन से नहीं मिला कोई पॉजिटिव मरीज, राहत में सरकार और जनता:Uttarakhandsmachaar

Image
Uttarakhand Lockdown Live: चार दिन से नहीं मिला कोई पॉजिटिव मरीज, राहत में सरकार और जनता देहरादून  Updated Mon, 13 Apr 2020 08:53 AM   देहरादून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय उत्तराखंड में लगातार चार दिनों से कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। आठ अप्रैल के बाद से प्रदेश में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 35 है। ये आंकड़े सरकार को राहत देने वाले हैं।  और अन्य खबरे - रामनगर के बाजारों में कम रौनक दिखाई दी। इसी तरह रुद्रपुर में भी दुकानें खुली हैं, लेकिन भीड़-भाड़ न के बराबर है। - हरिद्वार के जिया पोता गांव में बैंक बाहर भीड़ पहुंच गई। यहां लोग सामाजिक दूरी का पालन करते नहीं दिखे। - उत्तराखंड में विगत आठ अप्रैल से कोई कोरोना पॉजिटिव न मिलने से सरकार के साथ ही यहां की जनता ने भी राहत की सांस ली है। लॉकडाउन के उल्लघंन के मामलों पर कार्रवाई जारी है। अब तक 5539 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। - रोज की तरह आज भी लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान सड़कों और दुकानों पर कम लोग दिखाई दिए । 

उज्ज्वला कनेक्शन धारकों को तीन महीने मुफ्त में मिलेगा सिलेंडर:UttarakhandSmachaar

Image
Uttarakhand Lockdown: उज्ज्वला कनेक्शन धारकों को तीन महीने मुफ्त में मिलेगा सिलेंडर देहरादून  Updated Sun, 12 Apr 2020 02:22 PM फ़ाइल फ़ोटो - उत्तराखंड समाचार देश में हुए लॉकडाउन के कारण गरीबों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने उज्ज्वला कनेक्शन धारकों को तीन महीने फ्री में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। जिला देहरादून में अभी तक 3330 लोगों के खाते में आईओसी कंपनी (इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ) की ओर से सिलेंडर खरीदने के लिए धनराशि पहुंचा दी गई है। अभी तक उज्ज्वला के तहत 2780 बुकिंग हो चुकी है, जिसमें से 2450 लोगों को गैस सिलेंडर मिल चुका है। केंद्र सरकार उज्ज्वला कनेक्शन धारकों को तीन महीने अप्रैल, मई और जून फ्री में सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। इसके तहत आईओसी कंपनी सिलेंडर धारकों के खाते में पहले धनराशि पहुंचा रही है। फ्री में गैस सिलेंडर देने की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू कर दी थी जिले में इसकी शुरुआत हो चुकी है। जिले में उज्ज्वला के तहत कुल 17980 कनेक्शन धारक हैं। इनमें से 14870 उपभोक्ताओं के खाते में धनराशि पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है...

विशेषज्ञों का मानना, फल-सब्जियों से भी आप तक पहुंच सकता है वायरस, 72 घंटे रहता है सक्रिय:UttarakhandSmachaar

Image
Coronavirus: विशेषज्ञों का मानना, फल-सब्जियों से भी आप तक पहुंच सकता है वायरस, 72 घंटे रहता है सक्रिय देहरादून  Updated Mon, 13 Apr 2020 02:30 AM प्रतीकात्मक फोटो बाजार से खरीदकर जो फल सब्जियां आप घर पर ला रहे हैं, अगर उसमें आपने सतर्कता नहीं बरती तो वह भी कोरोना संक्रमण का खतरा बन सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस किसी भी सतह पर 48 से 72 घंटे तक सक्रिय रह सकता है। दरअसल , फल और सब्जियों में नमी अधिक होने के कारण इसमें वायरस के अधिक देर तक रुकने की पूरी संभावना रहती है। इसलिए इस पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, पटेलनगर के माइक्राेबाॅयोलाॅजी विभाग के एचओडी सीनियर माइक्रोबॉयोलाॅजिस्ट डाॅ. वीके कटारिया ने बताया कि जब हम बाजार से फल और सब्जियां लाते हैं तो उनकी सतह पर संक्रमित व्यक्ति से किसी भी तरह वायरस पहुंचा हो तो वह 72 घंटे तक सक्रिय रह सकता है। सुरक्षा को देखते हुए घर लाकर इन चीजों को कहीं भी न रख दें। धूप में रख लें या अच्छे से धो लें सब्जियां हल्का सा साबुन लगाकर नार्मल पानी से धो लें। बैग या लिफाफे को धूप में रख लें...

राहत भरी खबर, लगातार तीसरे दिन नहीं मिला कोई पॉजिटिव मरीज:UttarakhandSmachar

Image
Coronavirus Uttarakhand : राहत भरी खबर, लगातार तीसरे दिन नहीं मिला कोई पॉजिटिव मरीज देहरादून  Updated Sat, 11 Apr 2020 07:18 PM फ़ाइल फ़ोटो उत्तराखंड में बीते तीन दिन से एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है और इसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। राज्य में अभी तक 35 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से पांच मरीज ठीक हो चुके हैं।  अन्य महत्वपूर्ण खबरे दिल्ली में पिता कोरोना पॉजिटिव, इंजीनियर बेटे को आइसोलेशन में रखा चमोली जिले में एक जल विद्युत परियोजना में कार्यरत इंजीनियर के पिता की दिल्ली में जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने बेटे को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। उसका ब्लड सैंपल जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा है। नौ अप्रैल को उसे यह पता चला कि दिल्ली में उसके पिता की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो उसने परियोजना प्रबंधक से अवकाश मांगकर पिता का हालचाल पूछने के लिए दिल्ली जाने की अनुमति मांगी। इसकी सूचना परियोजना अधिकारियों ने तत्काल जिला स्वास्थ्य विभाग को दी तो सीएमओ डॉ. केके सिंह के नेतृत्व में टीम परिय...

रुद्रपुर: क्लीनिक के बाहर कार में मिला होम्योपैथिक चिकित्सक का शव, हड़कंप: UttarakhandSmachaar

Image
रुद्रपुर: क्लीनिक के बाहर कार में मिला होम्योपैथिक चिकित्सक का शव, हड़कंप रुद्रपुर  Updated Sat, 11 Apr 2020 12:56 PM  डॉ. ज्ञानप्रकाश भारद्वाज  - फोटो : File Photo होम्योपैथिक चिकित्सक का शव उनके क्लीनिक के बाहर कार से मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बत्रा कालोनी निवासी डॉ. ज्ञानप्रकाश भारद्वाज (48) पुत्र आरडी भारद्वाज की मोहल्ला आवास विकास पर रूपम तिराहे के पास क्लीनिक है।  बीते शुक्रवार की रात 11 बजे डॉक्टर जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने मोहल्ले में किसी को फोन करके उनके बारे में जानकारी मांगी। युवक क्लीनिक पर पहुंचा तो डॉक्टर अपनी कार में बेसुध पड़े थे। युवक की सूचना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी क्लिनिक पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें कार से निकालकर निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  आवास विकास पुलिस चौकी इंचार्ज धीरज उपाध्याय ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरी...

सरकार ने किया तय, 30 अप्रैल तक जारी रहेगा लॉकडाउन, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव:UttarakhandSmachar

Image
Coronavirus Uttarakhand: सरकार ने किया तय, 30 अप्रैल तक जारी रहेगा लॉकडाउन, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव देहरादून  Updated Fri, 10 Apr 2020 09:56 PM Lockdown सार कोरोना संक्रमण वाले जिलों में सख्ती, बाकी को कुछ हद तक छूट सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया जाएगा। प्रदेश में शिक्षण संस्थान 15 मई के बाद ही खुलेंगे। विस्तार उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को यह तय कर लिया कि प्रदेश में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मुख्य सचिव उत्पल कुमार सहित अन्य अधिकारियों की बैठक में लॉकडाउन से बाहर निकलने की रूपरेखा तय करते हुए यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। केंद्र सरकार को यह प्रस्ताव जल्द भेज दिया जाएगा। केंद्र की सहमति मिलते ही यह नीति लागू हो जाएगी। प्रदेश सरकार की नीति के अनुसार प्रदेश में शिक्षण संस्थान 15 मई के बाद ही खुलेंगे। सरकार ने कोरोना संक्रमण के फैलाव के हिसाब से जिलों को दो वर्गों में बांटा है। पहले वर्ग ए में वे जिले हैं जहां अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है या 14 अप्रैल तक कोई मामला सामने नहीं आ...

भारत में कोरोना: एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा, 1035 नए मरीज, 40 की मौत:UttarakhandSmachar

Image
Coronavirus in India Updates: देश में कुल संक्रमितों की संख्या 7447 हुई, अब तक 239 की मौत नई दिल्ली  Updated Sat, 11 Apr 2020 09:54 AM Coronavirus का 18वा दिन खास बातें देश में लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरना पॉजिटिव के 1035 नए मामले सामने आए और 40 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7447 हो गई है। जिसमें  6565 सक्रिय हैं, 643 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 239 लोगों की मौत हो गई है। आज राजस्थान में 18, उत्तर प्रदेश में छह और झारखंड में तीन नए मामले आए हैं। लाइव अपडेट 09:50 AM, 11-APR-2020 यूपी में कोरोना के छह नए मामले उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के छह नए मामले सामने आए हैं। इनमें आगरा में तीन और लखनऊ तीन नए मामले शामिल हैं।  इसी के साथ आगरा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 92 हो गई है। ...