पांच दिन बाद हरिद्वार में दो और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 37:uttarakhandsmachaar

Uttarakhand Lockdown: पांच दिन बाद हरिद्वार में दो और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 37

देहरादून Updated Tue, 14 Apr 2020 09:06 PM
फ़ाइल फ़ोटो :उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में पांच दिन बाद दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग को आज मिली सभी 157 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में से दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, प्रदेश में नौ लोग ठीक होकर वापस लौट चुके हैं।
अपर सचिव युगल किशोर पंत के अनुसार, दोनों कोरोना पॉजिटिव में एक लक्सर क्षेत्र के बहादरपुर और दूसरा भगवान के मानकपुर माजरा से है। दोनों जमाती हैं। दोनों संक्रमितों को गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने दोनों क्षेत्रों को सील भी कर दिया है।

अब तक 2174 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिसमें से 1868 नेगेटिव हैं। वहीं अभी 273 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। हरिद्वार में दो और मामले आने के बाद अब वहां पांच संक्रमित केस हो गए हैं। 

चार जिले संवेदनशील, जहां 3 तक रहेगी पाबंदी

प्रदेश सरकार ने माना है कि केवल चार जिले देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल ही संवेदनशील हैं। इन चार जिलों में सरकार 3 मई तक लॉकडाउन के तहत पाबंदियां बरकार रखने पर विचार कर रही है। केंद्र की गाइडलाइन आने के बाद अन्य नौ जिलों में लॉकडाउन के तहत आंशिक राहत देने की कार्ययोजना बनेगी। अभी यह निर्णय नहीं हुआ कि सरकार 20 अप्रैल से पहले इन जिलों में राहत देने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी या फिर केंद्र से आने वाले निर्देश के बाद रणनीति तैयार करेगी।

सीएम ने की सतर्कता बरतने की अपील
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि प्रदेश में स्थिति अभी नियंत्रण में है। लेकिन भविष्य की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। देखा गया है कि इसमें कई बार मरीज में लक्षण सामने नहीं आ रहे हैं। वहीं कई मरीजों में 10 से भी ज्यादा दिनों में लक्षण सामने आ रहे हैं। ऐसे में सतर्क रहने की बहुत जरूरत है। 

जनता से अपील है कि अपना चेहरा, नाक, मुंह ढकें तभी बाहर निकलें। होम मेड मास्क को गर्म पानी में धोकर इस्तेमाल करें। इस समय जरूरी है कि स्थिति को किसी भी तरह से नियंत्रण में रखा जाए। इसके लिए सरकार को जो भी सख्त कदम उठाने पड़ेंगे वो उठाए जाएंगे। सरकार बार-बार लोगों से अपील कर रही है कि पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। धर्मगुरुओं से भी अपील की जा रही है कि वे आगे आएं और लोगों को जागरूक करें।

Comments

Popular posts from this blog

नौ जिलों में आंशिक राहत दे सकती है सरकार, चार जिलों में तीन मई तक रहेगी पाबंदी:Uttarakhandsmachaar

उत्तराखंड: परिवहन के कर्मचारियों को राहत, 23 करोड़ निगम के खातों में पहुंचे, आज से मिलेगा वेतन

उत्तराखंड: जंगल की आग में जिंदा जली दो महिलाएं, तीसरी ने भागकर बचाई अपनी जान: Uttarakhandsmachar