उत्तराखंड को दस दिन में मिलेंगे सौ वेंटिलेटर, वर्तमान में प्रदेश में है इतनी संख्या: UttarakhandSmachaar
Coronavirus Uttarakhand: उत्तराखंड को दस दिन में मिलेंगे सौ वेंटिलेटर, वर्तमान में प्रदेश में है इतनी संख्या
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:33 AM
![]() |
| Ventilater in uttarakhand |
सार
विस्तार
कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को दस दिन में सौ वेंटिलेटर मिल जाएंगे। कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने से विभाग ने वेंटिलेटर खरीदने का आर्डर दे दिया है। वेंटिलेटर बनाने वाली कंपनी ने सप्लाई करने के लिए दस दिन का समय मांगा है।
वर्तमान में प्रदेश में 318 वेंटिलेटर की सुविधा है। प्रदेेश में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यवस्थाओं में और तेजी लाई जा रही है। मेडिकल उपकरणों की खरीद के लिए विभाग ने आर्डर कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग को सबसे ज्यादा जरूरत वेंटिलेटरों की है।

Comments
Post a Comment