रुद्रपुर: क्लीनिक के बाहर कार में मिला होम्योपैथिक चिकित्सक का शव, हड़कंप: UttarakhandSmachaar
रुद्रपुर: क्लीनिक के बाहर कार में मिला होम्योपैथिक चिकित्सक का शव, हड़कंप
रुद्रपुर Updated Sat, 11 Apr 2020 12:56 PM
![]() |
| डॉ. ज्ञानप्रकाश भारद्वाज - फोटो : File Photo |
होम्योपैथिक चिकित्सक का शव उनके क्लीनिक के बाहर कार से मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बत्रा कालोनी निवासी डॉ. ज्ञानप्रकाश भारद्वाज (48) पुत्र आरडी भारद्वाज की मोहल्ला आवास विकास पर रूपम तिराहे के पास क्लीनिक है।
बीते शुक्रवार की रात 11 बजे डॉक्टर जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने मोहल्ले में किसी को फोन करके उनके बारे में जानकारी मांगी। युवक क्लीनिक पर पहुंचा तो डॉक्टर अपनी कार में बेसुध पड़े थे। युवक की सूचना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी क्लिनिक पर पहुंचे।
आनन-फानन में उन्हें कार से निकालकर निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आवास विकास पुलिस चौकी इंचार्ज धीरज उपाध्याय ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Recommend
◆ सरकार ने किया तय, 30 अप्रैल तक जारी रहेगा लॉकडाउन, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव:UttarakhandSmachaar

Comments
Post a Comment