Posts

Showing posts with the label dehradun

पांच दिन बाद हरिद्वार में दो और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 37:uttarakhandsmachaar

Image
Uttarakhand Lockdown: पांच दिन बाद हरिद्वार में दो और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 37 देहरादून Updated Tue, 14 Apr 2020 09:06 PM फ़ाइल फ़ोटो :उत्तराखंड समाचार उत्तराखंड में पांच दिन बाद दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग को आज मिली सभी 157 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में से दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, प्रदेश में नौ लोग ठीक होकर वापस लौट चुके हैं। अपर सचिव युगल किशोर पंत के अनुसार, दोनों कोरोना पॉजिटिव में एक लक्सर क्षेत्र के बहादरपुर और दूसरा भगवान के मानकपुर माजरा से है। दोनों जमाती हैं। दोनों संक्रमितों को गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने दोनों क्षेत्रों को सील भी कर दिया है। अब तक 2174 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिसमें से 1868 नेगेटिव हैं। वहीं अभी 273 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। हरिद्वार में दो और मामले आने के बाद अब वहां पांच संक्रमित केस हो गए हैं।  चार जिले संवेदनशील, जह...

केंद्र को भेजा जाएगा लॉकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव, विधायकों के वेतन में होगी 30 % कटौती:Uttarakhand Smachaar

Image
Uttarakhand Lockdown: केंद्र को भेजा जाएगा लॉकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव, विधायकों के वेतन में होगी 30 % कटौती देहरादून  Updated Wed, 08 Apr 2020 06:22 PM  फ़ाइल फ़ोटो : त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। अब केंद्र इस पर फैसला लेगा। वहीं विधायकों के वेतन से एक साल तक 30 प्रतिशत की कटौती होगी। यह फैसला आज हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के सांसद निधि और सांसदों के वेतन में कटौती के फैसले को प्रदेश के मंत्री और विधायकों पर लागू कर दिया गया है। इसके तहत विधायक निधि में दो साल के लिए एक-एक करोड़ की कटौती होगी। एपीएल परिवारों को तीन माह तक 15 किलो राशन मिलेगा। प्रदेश में करीब 11 लाख परिवार हैं। बैठक में स्वास्थ्य विभाग में तकनीशियनों की भर्ती के लिये नियमावली को मंजूरी दी गयी। 347 पद पर भर्ती होगी। बढ़ रहे मामलों से सरकार पशोपेश में मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ने गृह, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, खाद्य आपूर्ति सहित अन्य कुछ विभागों से...

उत्तराखंड को दस दिन में मिलेंगे सौ वेंटिलेटर, वर्तमान में प्रदेश में है इतनी संख्या: UttarakhandSmachaar

Image
Coronavirus Uttarakhand: उत्तराखंड को दस दिन में मिलेंगे सौ वेंटिलेटर, वर्तमान में प्रदेश में है इतनी संख्या Updated Tue, 07 Apr 2020 10:33 AM Ventilater in uttarakhand सार स्वास्थ्य विभाग ने दिया आर्डर, कंपनी ने मांगा समय वर्तमान में प्रदेश में 318 वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध विस्तार कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को दस दिन में सौ वेंटिलेटर मिल जाएंगे। कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने से विभाग ने वेंटिलेटर खरीदने का आर्डर दे दिया है। वेंटिलेटर बनाने वाली कंपनी ने सप्लाई करने के लिए दस दिन का समय मांगा है। वर्तमान में प्रदेश में 318 वेंटिलेटर की सुविधा है। प्रदेेश में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यवस्थाओं में और तेजी लाई जा रही है। मेडिकल उपकरणों की खरीद के लिए विभाग ने आर्डर कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग को सबसे ज्यादा जरूरत वेंटिलेटरों की है। संक्रमण ज्यादा फैलने से कम पड़ सकते हैं वेंटिलेटर संक्रमण ज्यादा फैलने से वेंटिलेटर कम पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती का क...