दो जमातियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज, दिल्ली मरकज से लौटने के बाद घर में छिपे थे दोनों:उत्तराखंड समाचार
Coronavirus Uttarakhand: दो जमातियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज, दिल्ली मरकज से लौटने के बाद घर में छिपे थे दोनों
उत्तराखंड समाचार,रुड़की, Updated Tue, 07 Apr 2020 05:17 PM
![]() |
| फ़ाइल फ़ोटो : उत्तराखंड समाचार |
सार
विस्तार
उत्तराखंड के रुड़की में जमात से लौटकर घर में छिपने और अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छिपाने के मामले में पुलिस ने दो जमातियों पर हत्या के प्रयास समेत आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही इन दोनों के परिवार वालों को भी होम क्वारंटीन कर दिया है। इनके संपर्क में आने वालों को भी पुलिस चिन्हित कर रही है।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने वाले जमातियों को प्रदेश में लगातार चिन्हित किया जा रहा है, लेकिन कई जमाती दिल्ली से लौटने के बाद घरों में छिपे हैं। पुलिस लगातार जमातियों से सामने आने की अपील कर रही है। बावजूद इसके कई जमाती सामने नहीं आ रहे हैं।
इस पर डीजीपी अनिल रतूड़ी ने चेतावनी दी थी कि छह अप्रैल के बाद ऐसे जमातियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इसके बाद कई जमाती सामने आए। वहीं, चेतावनी के बावजूद रुड़की के दो जमाती घरों में ही छिपे रहे। इन दोनों ने पुलिस को अपने जमात से लौटने की कोई जानकारी नहीं दी।
एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि रुड़की के ईमली रोड निवासी हाजी नसीर अहमद दस मार्च को निजामुद्दीन मरकज में गए थे। यहां वह 12 मार्च तक दिल्ली में रहे। इतना ही नहीं कोरोना पॉजीटिव पाए गए पनियाला गांव निवासी युवक के साथ भी हाजी नसीर दिल्ली में रहे। हाजी नसीर अहमद कोरोना पॉजीटिव युवक के रिश्तेदार भी हैं। 12 मार्च के बाद वे अपने घर लौटे थे।

Comments
Post a Comment