लॉकडाउन खत्म होते ही होंगे 10th और 12th के बचे हुए पेपर, अन्य पेपर होंगे रद्द :Uttarakhand Smachaar

Lockdown Uttarakhand: लॉकडाउन खुलने के बाद होगी विज्ञान और गणित की बोर्ड परीक्षा, अन्य पेपर रद्द
देहरादून Updated Mon, 14 Apr 2020 5:06 PM
फ़ाइल फ़ोटो

सार
शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक आज जारी होगा आदेश...।

विस्तार
उत्तराखंड बोर्ड की गणित और विज्ञान की परीक्षाएं लॉकडाउन खुलने के बाद होंगी। जबकि अन्य परीक्षाओं को रद्द किया जाएगा। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश में लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 23, 24 और 25 मार्च को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।

अब शासन ने उत्तराखंड बोर्ड की नॉन कोर (जैसे भाषा कला आदि विषयों) की परीक्षाओं को रद्द करने और कोर विषयों (जैसे विज्ञान गणित आदि विषयों) की परीक्षाएं लॉकडाउन खुलने के बाद कराने का निर्णय लिया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड की ओर से परीक्षाओं को लेकर जो निर्देश जारी किया गया है। उसे उत्तराखंड बोर्ड में भी रिपीट किया जाएगा।

पूर्व टेस्ट के आधार पर ही बच्चों को पास किया जाएगा

सचिव ने कहा कि 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं भी नहीं होंगी। पूर्व टेस्ट के आधार पर ही बच्चों को पास किया जाएगा। यदि कोई बच्चा फेल हो रहा है और वह परीक्षा के लिए क्लेम करता है तो उसको दो महीने बाद अलग से परीक्षा का मौका दिया जाएगा।

इंटरमीडिएट के वे पेपर जो नहीं हुए
संस्कृत, उर्दू पंजाबी, जीव विज्ञान, कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान, भूगोल, भूगर्भ विज्ञान।

हाईस्कूल के वे पेपर जो नहीं हुए
गणित ,उर्दू, पंजाबी, बंगाली, संस्कृत।

मैंने शिक्षा सचिव को निर्देश दिया है कि सीबीएसई बोर्ड के निर्देश की समीक्षा की जाए। उत्तराखंड बोर्ड के बच्चों के मसले पर जो प्रदेश और छात्र हित में होगा उसका पालन किया जाएगा। सचिव को यह भी कहा गया है कि सामान्य विषयों जैसे भाषा, जीके आदि की परीक्षाएं ना भी हो तो चलेगा।
-अरविंद पांडे, शिक्षा मंत्री

Comments

Popular posts from this blog

नौ जिलों में आंशिक राहत दे सकती है सरकार, चार जिलों में तीन मई तक रहेगी पाबंदी:Uttarakhandsmachaar

उत्तराखंड: परिवहन के कर्मचारियों को राहत, 23 करोड़ निगम के खातों में पहुंचे, आज से मिलेगा वेतन

उत्तराखंड: जंगल की आग में जिंदा जली दो महिलाएं, तीसरी ने भागकर बचाई अपनी जान: Uttarakhandsmachar