उत्तराखंड में घातक नहीं कोरोना वायरस,ठीक हुए पांच संक्रमित, अन्य मरीजों की हालत स्थिर : Uttarakhandsmachaar

Uttarakhand Lockdown: उत्तराखंड में जानलेवा नहीं हुआ कोरोना वायरस, पांच संक्रमित हुए ठीक, बाकी मरीजों की हालत स्थिर

देहरादून Updated Thu, 09 Apr 2020 10:21 PM
फ़ाइल फ़ोटो : कोरोना वायरस

उत्तराखंड में कोरोना वायरस से संक्रमितों के मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, लेकिन वायरस जानलेवा साबित नहीं हुआ है। कोरोना से जंग में फ्रंट लाइन पर मोर्चा संभाल रहे डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को इन संक्रमित मरीजों को ठीक करने में कामयाबी मिल रही है। प्रदेश में अब तक पांच कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि बाकी मरीजों की हालत स्थिर है।

प्रदेश में 15 मार्च से लेकर आठ अप्रैल 2020 तक कोरोना वायरस के कुल 35 मामले सामने आए हैं। इसमें एक सप्ताह के भीतर 28 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में कोरोना वायरस का प्रभाव है।

इन्हीं जनपदों से कोरोना पॉजिटिव के ज्यादा मामले हैं। डॉक्टरों के रात दिन एक करने से पांच लोगों ने कोरोना से जिंदगी की जंग जीती है। 27 मार्च को पहला ठीक हुए संक्रमित मरीज को घर भेजा गया। जबकि एक अप्रैल को दूसरा और छह अप्रैल को तीन संक्रमित मरीजों को अस्पताल से घर भेजा गया।

कब कहां से कितने संक्रमित मामले

जनपद          दिनांक                    कोरोना संक्रमित
देहरादूून         15 मार्च 2020             01
देहरादून         19 मार्च 2020             02
देहरादून         23 मार्च 2020             01
पौड़ी             25 मार्च 2020             01
देहरादून         28 मार्च 2020            01
देहरादून         29 मार्च 2020            01
यूएस नगर      02 अप्रैल 2020          03
देहरादून         03 अप्रैल 2020          05
यूएस नगर      03 अप्रैल 2020          01
नैनीताल         04 अप्रैल 2020          05
हरिद्वार           04 अप्रैल 2020          01
देहरादून          05 अप्रैल 2020          03
नैनीताल          05 अप्रैल 2020          01
देहरादून          06 अप्रैल 2020           04
अलमोड़ा         06 अप्रैल 2020           01
हरिद्वार            08 अप्रैल 2020           02
नैनीताल          08 अप्रैल 2020           02

प्रदेेश के अलग-अलग जनपदों के अस्पतालों में आइसोलेशन वार्डों में भर्ती संक्रमित मरीजों की हालत सामान्य है। दो बार सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के साथ अन्य कर्मचारी रात दिन कोरोना से जारी जंग में मोर्चे पर डटे हैं।
- डॉ.अमिता उप्रेती, महानिदेशक, स्वास्थ्य

تعليقات

المشاركات الشائعة من هذه المدونة

नौ जिलों में आंशिक राहत दे सकती है सरकार, चार जिलों में तीन मई तक रहेगी पाबंदी:Uttarakhandsmachaar

उत्तराखंड: परिवहन के कर्मचारियों को राहत, 23 करोड़ निगम के खातों में पहुंचे, आज से मिलेगा वेतन

उत्तराखंड: जंगल की आग में जिंदा जली दो महिलाएं, तीसरी ने भागकर बचाई अपनी जान: Uttarakhandsmachar