المشاركات

عرض الرسائل ذات التصنيف Daily news

नौ जिलों में आंशिक राहत दे सकती है सरकार, चार जिलों में तीन मई तक रहेगी पाबंदी:Uttarakhandsmachaar

صورة
Lockdown in Uttarakhand: नौ जिलों में आंशिक राहत दे सकती है सरकार, चार जिलों में तीन मई तक रहेगी पाबंदी देहरादून Updated Tue, 14 Apr 2020 09:30 PM कैबिनेट की बैठक  सार केंद्र की गाइडलाइन का इंतजार, मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के साथ की चर्चा केवल चार जिलों ही संक्रमण को लेकर संवेदनशील, जहां बंदिशें रहेंगी जारी विस्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने के एलान के बीच उत्तराखंड सरकार प्रदेश के नौ जिलों में लॉकडाउन में आंशिक राहत देने की तैयारी में जुट गई है। मोदी सरकार ने व्यवस्था बनाई है कि 20 अप्रैल तक अगर किसी जिले में नया केस नहीं आता तो वहां आंशिक राहत दी जा सकती है। आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सभी मंत्रियों के साथ बैठक हुई। बैठक में नौ जिलों में आंशिक राहत देने की रणनीति तय करने पर मंथन हुआ। शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि केंद्र की गाइडलाइन मिलने के बाद सरकार अगला निर्णय लेगी कि प्रदेश में लॉकडाउन का स्वरूप कैसा रहेगा। मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में प्रदेश में कोरोन...

मुंबई में लॉकडाउन हुआ फेल, बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा हुए हजारों प्रवासी, कहा- हमें घर जाना है:uttarakhand Smachaar

صورة
मुंबई में लॉकडाउन हुआ फेल, बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा हुए हजारों प्रवासी, कहा- हमें घर जाना है मुंबई Updated Tue, 14 Apr 2020 06:38 PM बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा हुए प्रवासी मजदूर - फोटो देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने 3 मई तक लॉकडाउन का विस्तार करने का आदेश दिया है। साथ ही, तब से विभिन्न शहरों में फंसे प्रवासी मजदूर पलायन करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, हजारों प्रवासी मजदूर घर जाने के लिए महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर एकत्र हुए। यहां वे अपने-अपने घर जाने की मांग करने लगे। हालांकि, बाद में उन्हें पुलिस ने लाठियों से खदेड़ दिया। साथ ही, स्थानीय नेताओं ने कार्यकर्ताओं को खाली करने के लिए कहा गया। आदित्य ठाकरे ने हालात को लेकर केंद्र सरकार पर लगाया आरोप वहीं, इस मामले पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे और सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा है कि केंद्र सरकार की विफलता है कि ब्रांदा स्टेशन पर कार्यकर्ताओं को इकट्ठा किया जाए और घर जाने की मांग की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार व्यवस्था नहीं कर पाई है...

लॉकडाउन खत्म होते ही होंगे 10th और 12th के बचे हुए पेपर, अन्य पेपर होंगे रद्द :Uttarakhand Smachaar

صورة
Lockdown Uttarakhand: लॉकडाउन खुलने के बाद होगी विज्ञान और गणित की बोर्ड परीक्षा, अन्य पेपर रद्द देहरादून Updated Mon, 14 Apr 2020 5:06 PM फ़ाइल फ़ोटो सार शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक आज जारी होगा आदेश...। विस्तार उत्तराखंड बोर्ड की गणित और विज्ञान की परीक्षाएं लॉकडाउन खुलने के बाद होंगी। जबकि अन्य परीक्षाओं को रद्द किया जाएगा। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश में लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 23 , 24 और 25 मार्च को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। अब शासन ने उत्तराखंड बोर्ड की नॉन कोर (जैसे भाषा कला आदि विषयों) की परीक्षाओं को रद्द करने और कोर विषयों (जैसे विज्ञान गणित आदि विषयों) की परीक्षाएं लॉकडाउन खुलने के बाद कराने का निर्णय लिया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड की ओर से परीक्षाओं को लेकर जो निर्देश जारी किया गया है। उसे उत्तराखंड बोर्ड में भी रिपीट किया जाएगा। पूर्व टेस्ट के आधार पर ही बच्चों को पास किया जाएगा सचिव ने कहा ...

देश में तीन मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य सात बातें:Uttarakhand Smachaar

صورة
देश में तीन मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें नई दिल्ली Updated Tue, 14 Apr 2020 10:07 AM PM नरेंद्र मोदी Live प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को लेकर देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लॉकडाउन 2.0 का एलान किया। पीएम ने कहा कि अब देश में तीन मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। बता दें कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकतर मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी से देश में लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाने की अपील की थी। भाषण की मुख्य बातें:- तीन मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन पीएम मोदी ने कहा, सभी का यही सुझाव है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। कई राज्य तो पहले से ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं। साथियों, सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये तय किया गया है कि भारत में लॉकडाउन को अब तीन मई तक और बढ़ाना पड़ेगा। यानि तीन मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है जैसे हम करते आ रहे हैं। पीएम ने देशवासियों से मांगा सात बातों में साथ --------------------------- हम धैर्य बनाकर रख...

उत्तराखंड में चार दिन से नहीं मिला कोई पॉजिटिव मरीज, राहत में सरकार और जनता:Uttarakhandsmachaar

صورة
Uttarakhand Lockdown Live: चार दिन से नहीं मिला कोई पॉजिटिव मरीज, राहत में सरकार और जनता देहरादून  Updated Mon, 13 Apr 2020 08:53 AM   देहरादून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय उत्तराखंड में लगातार चार दिनों से कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। आठ अप्रैल के बाद से प्रदेश में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 35 है। ये आंकड़े सरकार को राहत देने वाले हैं।  और अन्य खबरे - रामनगर के बाजारों में कम रौनक दिखाई दी। इसी तरह रुद्रपुर में भी दुकानें खुली हैं, लेकिन भीड़-भाड़ न के बराबर है। - हरिद्वार के जिया पोता गांव में बैंक बाहर भीड़ पहुंच गई। यहां लोग सामाजिक दूरी का पालन करते नहीं दिखे। - उत्तराखंड में विगत आठ अप्रैल से कोई कोरोना पॉजिटिव न मिलने से सरकार के साथ ही यहां की जनता ने भी राहत की सांस ली है। लॉकडाउन के उल्लघंन के मामलों पर कार्रवाई जारी है। अब तक 5539 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। - रोज की तरह आज भी लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान सड़कों और दुकानों पर कम लोग दिखाई दिए । 

हल्द्वानी के हॉटस्पॉट बनभूलपुरा में जांच करने गई टीम का विरोध, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग:UttarakhandSmachaar

صورة
Coronavirus Uttarakhand: हल्द्वानी के हॉटस्पॉट बनभूलपुरा में जांच करने गई टीम का विरोध, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग हल्द्वानी  Updated Sun, 12 Apr 2020 09:54 PM फ़ाइल फ़ोटो उत्तराखंड के हल्द्वानी में हॉटस्पॉट बनभूलपूरा क्षेत्र में रविवार दोपहर हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान लोगों ने कोरोना की जांच करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम का कड़ा विरोध किया। टीम ने क्षेत्र में कुछ लोगों की जांच कर क्वारंटीन करने की बात कही तो सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। मामला बढ़ता देख पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया और पूरे क्षेत्र में पुलिसबल तैनात कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर करीब तीन बजे इस क्षेत्र में सैंपल लेने पहुंची थी। लेकिन तभी वहां लोगों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने टीम को बाहर जाने के लिए कहा। जैसे ही टीम और क्षेत्रवासियों में गहमागहमी शुरू हुई मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। वहां दो घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। डेढ़ घंटे तक गर्माया रहा बनभूलपुरा क्षेत्र में ...

विशेषज्ञों का मानना, फल-सब्जियों से भी आप तक पहुंच सकता है वायरस, 72 घंटे रहता है सक्रिय:UttarakhandSmachaar

صورة
Coronavirus: विशेषज्ञों का मानना, फल-सब्जियों से भी आप तक पहुंच सकता है वायरस, 72 घंटे रहता है सक्रिय देहरादून  Updated Mon, 13 Apr 2020 02:30 AM प्रतीकात्मक फोटो बाजार से खरीदकर जो फल सब्जियां आप घर पर ला रहे हैं, अगर उसमें आपने सतर्कता नहीं बरती तो वह भी कोरोना संक्रमण का खतरा बन सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस किसी भी सतह पर 48 से 72 घंटे तक सक्रिय रह सकता है। दरअसल , फल और सब्जियों में नमी अधिक होने के कारण इसमें वायरस के अधिक देर तक रुकने की पूरी संभावना रहती है। इसलिए इस पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, पटेलनगर के माइक्राेबाॅयोलाॅजी विभाग के एचओडी सीनियर माइक्रोबॉयोलाॅजिस्ट डाॅ. वीके कटारिया ने बताया कि जब हम बाजार से फल और सब्जियां लाते हैं तो उनकी सतह पर संक्रमित व्यक्ति से किसी भी तरह वायरस पहुंचा हो तो वह 72 घंटे तक सक्रिय रह सकता है। सुरक्षा को देखते हुए घर लाकर इन चीजों को कहीं भी न रख दें। धूप में रख लें या अच्छे से धो लें सब्जियां हल्का सा साबुन लगाकर नार्मल पानी से धो लें। बैग या लिफाफे को धूप में रख लें...

राहत भरी खबर, लगातार तीसरे दिन नहीं मिला कोई पॉजिटिव मरीज:UttarakhandSmachar

صورة
Coronavirus Uttarakhand : राहत भरी खबर, लगातार तीसरे दिन नहीं मिला कोई पॉजिटिव मरीज देहरादून  Updated Sat, 11 Apr 2020 07:18 PM फ़ाइल फ़ोटो उत्तराखंड में बीते तीन दिन से एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है और इसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। राज्य में अभी तक 35 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से पांच मरीज ठीक हो चुके हैं।  अन्य महत्वपूर्ण खबरे दिल्ली में पिता कोरोना पॉजिटिव, इंजीनियर बेटे को आइसोलेशन में रखा चमोली जिले में एक जल विद्युत परियोजना में कार्यरत इंजीनियर के पिता की दिल्ली में जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने बेटे को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। उसका ब्लड सैंपल जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा है। नौ अप्रैल को उसे यह पता चला कि दिल्ली में उसके पिता की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो उसने परियोजना प्रबंधक से अवकाश मांगकर पिता का हालचाल पूछने के लिए दिल्ली जाने की अनुमति मांगी। इसकी सूचना परियोजना अधिकारियों ने तत्काल जिला स्वास्थ्य विभाग को दी तो सीएमओ डॉ. केके सिंह के नेतृत्व में टीम परिय...

रुद्रपुर: क्लीनिक के बाहर कार में मिला होम्योपैथिक चिकित्सक का शव, हड़कंप: UttarakhandSmachaar

صورة
रुद्रपुर: क्लीनिक के बाहर कार में मिला होम्योपैथिक चिकित्सक का शव, हड़कंप रुद्रपुर  Updated Sat, 11 Apr 2020 12:56 PM  डॉ. ज्ञानप्रकाश भारद्वाज  - फोटो : File Photo होम्योपैथिक चिकित्सक का शव उनके क्लीनिक के बाहर कार से मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बत्रा कालोनी निवासी डॉ. ज्ञानप्रकाश भारद्वाज (48) पुत्र आरडी भारद्वाज की मोहल्ला आवास विकास पर रूपम तिराहे के पास क्लीनिक है।  बीते शुक्रवार की रात 11 बजे डॉक्टर जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने मोहल्ले में किसी को फोन करके उनके बारे में जानकारी मांगी। युवक क्लीनिक पर पहुंचा तो डॉक्टर अपनी कार में बेसुध पड़े थे। युवक की सूचना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी क्लिनिक पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें कार से निकालकर निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  आवास विकास पुलिस चौकी इंचार्ज धीरज उपाध्याय ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरी...

चिंता: अब भारत में भी मिल रहे ‘फॉल्स निगेटिव’ कोरोना संक्रमित, दुनिया में 30 फीसदी हैं ऐसे मरीज:UttarakhandSmachaar

صورة
कहीं आप भी कोरोना के ‘फॉल्स निगेटिव’ मरीज तो नहीं? वॉशिंगटन  Updated Thu, 09 Apr 2020 07:01 AM फ़ाइल फ़ोटो कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आ जाए इसका मतलब ये नहीं की आप संक्रमित नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे कई मामले आ चुके हैं जिसमें रोगी संक्रमित तो था लेकिन शुरुआती जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। दुनियाभर में ऐसे कई मरीज सामने आए हैं जिन्हें खांसी, सांस में तकलीफ और तेज बुखार जैसे कोविड-19 के लक्षणों से जूझ रहे थे और जब जांच कराई तो रिपोर्ट निगेटिव आई बाद में संक्रमित पाए गए।  डॉक्टरों ने उन्हें घर में रहने की सलाह दी और लक्षण बढ़ने पर दोबारा आने को कहा। कुछ दिन बाद हालत ज्यादा खराब होने लगी तो फिर डॉक्टरों का रुख किया। डॉक्टरों ने इनकी दोबारा जांच के लिए सैंपल ले लिया और जब थोड़े समय बाद रिपोर्ट आई तो वह भी निगेटिव निकली। इसका एक कारण सैंपल लेते वक्त नाक के बहुत भीतर से नासिक स्राव लेना होता है। इसके लिए स्वॉब को नाक में कई देर घुमाना भी होता है। कमजोर तकनीक भी ‘फॉल्स निगेटिव’ का कारण हो सकती है।  दरअसल, ऐसे मामले जो पहले निगेटिव थे फिर ...

60 साल की बुजुर्ग महिला ने देश के लिए दान की उम्रभर की जमा पूंजी, पीएम केयर फंड में दिए 10 लाख रुपये:UttarakhandSmachaar

صورة
#LadengeCoronaSe: 60 साल की बुजुर्ग महिला ने देश के लिए दान की उम्रभर की जमा पूंजी, पीएम केयर फंड में दिए 10 लाख रुपये गौचर(चमोली)  Updated Wed, 08 Apr 2020 06:33 PM फ़ाइल फ़ोटो  सार गौचर की देवकी देवी ने दान की उम्रभर की जमा पूंजी विश्वनाथ मंदिर के महंत ने एक लाख की सहायता दी मृत्युंजय महादेव मंदिर समिति ने दिए 51 हजार रुपये विस्तार संकट की घड़ी में एक संघर्षशील महिला ने अपने जीवन की सारी कमाई देश के लिए दान कर दी। उत्तराखंड के चमोली जिले के गौचर में रहने वाली देवकी देवी भंडारी ने बुधवार को प्रधानमंत्री केयर फंड में 10 लाख रुपये की धनराशि जमा कराई। उन्होंने बताया कि बैंक में जमा एफडी और पेंशन की रकम से 10 लाख रुपये जमा हुए थे। कोरोना संकट को देखते हुए जीवन भर की कमाई इस महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड में दान दे दी है। सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज पंवार, सभासद अनिल नेगी, सभासद देवेंद्र नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल आदि ने देवकी देवी के राष्ट्र-प्रेम की सराहना की और कहा कि वे लोगों के लिए एक नजीर हैं। विश्वनाथ ...

केंद्र को भेजा जाएगा लॉकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव, विधायकों के वेतन में होगी 30 % कटौती:Uttarakhand Smachaar

صورة
Uttarakhand Lockdown: केंद्र को भेजा जाएगा लॉकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव, विधायकों के वेतन में होगी 30 % कटौती देहरादून  Updated Wed, 08 Apr 2020 06:22 PM  फ़ाइल फ़ोटो : त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। अब केंद्र इस पर फैसला लेगा। वहीं विधायकों के वेतन से एक साल तक 30 प्रतिशत की कटौती होगी। यह फैसला आज हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के सांसद निधि और सांसदों के वेतन में कटौती के फैसले को प्रदेश के मंत्री और विधायकों पर लागू कर दिया गया है। इसके तहत विधायक निधि में दो साल के लिए एक-एक करोड़ की कटौती होगी। एपीएल परिवारों को तीन माह तक 15 किलो राशन मिलेगा। प्रदेश में करीब 11 लाख परिवार हैं। बैठक में स्वास्थ्य विभाग में तकनीशियनों की भर्ती के लिये नियमावली को मंजूरी दी गयी। 347 पद पर भर्ती होगी। बढ़ रहे मामलों से सरकार पशोपेश में मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ने गृह, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, खाद्य आपूर्ति सहित अन्य कुछ विभागों से...