المشاركات

عرض الرسائل ذات التصنيف nainital news

पांच दिन बाद हरिद्वार में दो और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 37:uttarakhandsmachaar

صورة
Uttarakhand Lockdown: पांच दिन बाद हरिद्वार में दो और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 37 देहरादून Updated Tue, 14 Apr 2020 09:06 PM फ़ाइल फ़ोटो :उत्तराखंड समाचार उत्तराखंड में पांच दिन बाद दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग को आज मिली सभी 157 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में से दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, प्रदेश में नौ लोग ठीक होकर वापस लौट चुके हैं। अपर सचिव युगल किशोर पंत के अनुसार, दोनों कोरोना पॉजिटिव में एक लक्सर क्षेत्र के बहादरपुर और दूसरा भगवान के मानकपुर माजरा से है। दोनों जमाती हैं। दोनों संक्रमितों को गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने दोनों क्षेत्रों को सील भी कर दिया है। अब तक 2174 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिसमें से 1868 नेगेटिव हैं। वहीं अभी 273 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। हरिद्वार में दो और मामले आने के बाद अब वहां पांच संक्रमित केस हो गए हैं।  चार जिले संवेदनशील, जह...

उज्ज्वला कनेक्शन धारकों को तीन महीने मुफ्त में मिलेगा सिलेंडर:UttarakhandSmachaar

صورة
Uttarakhand Lockdown: उज्ज्वला कनेक्शन धारकों को तीन महीने मुफ्त में मिलेगा सिलेंडर देहरादून  Updated Sun, 12 Apr 2020 02:22 PM फ़ाइल फ़ोटो - उत्तराखंड समाचार देश में हुए लॉकडाउन के कारण गरीबों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने उज्ज्वला कनेक्शन धारकों को तीन महीने फ्री में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। जिला देहरादून में अभी तक 3330 लोगों के खाते में आईओसी कंपनी (इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ) की ओर से सिलेंडर खरीदने के लिए धनराशि पहुंचा दी गई है। अभी तक उज्ज्वला के तहत 2780 बुकिंग हो चुकी है, जिसमें से 2450 लोगों को गैस सिलेंडर मिल चुका है। केंद्र सरकार उज्ज्वला कनेक्शन धारकों को तीन महीने अप्रैल, मई और जून फ्री में सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। इसके तहत आईओसी कंपनी सिलेंडर धारकों के खाते में पहले धनराशि पहुंचा रही है। फ्री में गैस सिलेंडर देने की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू कर दी थी जिले में इसकी शुरुआत हो चुकी है। जिले में उज्ज्वला के तहत कुल 17980 कनेक्शन धारक हैं। इनमें से 14870 उपभोक्ताओं के खाते में धनराशि पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है...

केंद्र को भेजा जाएगा लॉकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव, विधायकों के वेतन में होगी 30 % कटौती:Uttarakhand Smachaar

صورة
Uttarakhand Lockdown: केंद्र को भेजा जाएगा लॉकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव, विधायकों के वेतन में होगी 30 % कटौती देहरादून  Updated Wed, 08 Apr 2020 06:22 PM  फ़ाइल फ़ोटो : त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। अब केंद्र इस पर फैसला लेगा। वहीं विधायकों के वेतन से एक साल तक 30 प्रतिशत की कटौती होगी। यह फैसला आज हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के सांसद निधि और सांसदों के वेतन में कटौती के फैसले को प्रदेश के मंत्री और विधायकों पर लागू कर दिया गया है। इसके तहत विधायक निधि में दो साल के लिए एक-एक करोड़ की कटौती होगी। एपीएल परिवारों को तीन माह तक 15 किलो राशन मिलेगा। प्रदेश में करीब 11 लाख परिवार हैं। बैठक में स्वास्थ्य विभाग में तकनीशियनों की भर्ती के लिये नियमावली को मंजूरी दी गयी। 347 पद पर भर्ती होगी। बढ़ रहे मामलों से सरकार पशोपेश में मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ने गृह, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, खाद्य आपूर्ति सहित अन्य कुछ विभागों से...

Uttarakhand: चार और मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव, तीन हैं जमाती, अब संक्रमितों की संख्या पहुंची 26 : UttarakhandSmachar

صورة
Coronavirus in Uttarakhand: चार और मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव, तीन हैं जमाती, अब संक्रमितों की संख्या पहुंची 26 Updated Sun, 05 Apr 2020 05:30PM  UttarakhandSmachar उत्तराखंड में आज कोरोना के चार और मामले सामने आए हैं। सुबह नैनीताल के कालाढूंगी निवासी एक युवक में कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो शाम को आई रिपोर्ट के अनुसार तीन और संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 26 हो गई है।  डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती ने चार मरीजों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि तीन मामले देहरादून से हैं। ये तीनों जमात में शामिल होकर लौटे थे। वहीं, रामनगर संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए युवक को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया है। वहीं, टनकपुर में क्वारंटीन में रखे गए 10 जमातियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उधर, बनबसा में क्वारंटीन में रखे गए कुछ कोरोना संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।  चार दिनों में 19 संक्रमित मामले शनिवार को भी ...