विशेषज्ञों का मानना, फल-सब्जियों से भी आप तक पहुंच सकता है वायरस, 72 घंटे रहता है सक्रिय:UttarakhandSmachaar
Coronavirus: विशेषज्ञों का मानना, फल-सब्जियों से भी आप तक पहुंच सकता है वायरस, 72 घंटे रहता है सक्रिय
देहरादून Updated Mon, 13 Apr 2020 02:30 AM
![]() |
| प्रतीकात्मक फोटो |
बाजार से खरीदकर जो फल सब्जियां आप घर पर ला रहे हैं, अगर उसमें आपने सतर्कता नहीं बरती तो वह भी कोरोना संक्रमण का खतरा बन सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस किसी भी सतह पर 48 से 72 घंटे तक सक्रिय रह सकता है।
दरअसल, फल और सब्जियों में नमी अधिक होने के कारण इसमें वायरस के अधिक देर तक रुकने की पूरी संभावना रहती है। इसलिए इस पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, पटेलनगर के माइक्राेबाॅयोलाॅजी विभाग के एचओडी सीनियर माइक्रोबॉयोलाॅजिस्ट डाॅ. वीके कटारिया ने बताया कि जब हम बाजार से फल और सब्जियां लाते हैं तो उनकी सतह पर संक्रमित व्यक्ति से किसी भी तरह वायरस पहुंचा हो तो वह 72 घंटे तक सक्रिय रह सकता है। सुरक्षा को देखते हुए घर लाकर इन चीजों को कहीं भी न रख दें।


تعليقات
إرسال تعليق