المشاركات

عرض الرسائل ذات التصنيف Bageshwar

पांच दिन बाद हरिद्वार में दो और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 37:uttarakhandsmachaar

صورة
Uttarakhand Lockdown: पांच दिन बाद हरिद्वार में दो और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 37 देहरादून Updated Tue, 14 Apr 2020 09:06 PM फ़ाइल फ़ोटो :उत्तराखंड समाचार उत्तराखंड में पांच दिन बाद दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग को आज मिली सभी 157 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में से दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, प्रदेश में नौ लोग ठीक होकर वापस लौट चुके हैं। अपर सचिव युगल किशोर पंत के अनुसार, दोनों कोरोना पॉजिटिव में एक लक्सर क्षेत्र के बहादरपुर और दूसरा भगवान के मानकपुर माजरा से है। दोनों जमाती हैं। दोनों संक्रमितों को गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने दोनों क्षेत्रों को सील भी कर दिया है। अब तक 2174 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिसमें से 1868 नेगेटिव हैं। वहीं अभी 273 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। हरिद्वार में दो और मामले आने के बाद अब वहां पांच संक्रमित केस हो गए हैं।  चार जिले संवेदनशील, जह...

हल्द्वानी के हॉटस्पॉट बनभूलपुरा में जांच करने गई टीम का विरोध, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग:UttarakhandSmachaar

صورة
Coronavirus Uttarakhand: हल्द्वानी के हॉटस्पॉट बनभूलपुरा में जांच करने गई टीम का विरोध, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग हल्द्वानी  Updated Sun, 12 Apr 2020 09:54 PM फ़ाइल फ़ोटो उत्तराखंड के हल्द्वानी में हॉटस्पॉट बनभूलपूरा क्षेत्र में रविवार दोपहर हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान लोगों ने कोरोना की जांच करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम का कड़ा विरोध किया। टीम ने क्षेत्र में कुछ लोगों की जांच कर क्वारंटीन करने की बात कही तो सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। मामला बढ़ता देख पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया और पूरे क्षेत्र में पुलिसबल तैनात कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर करीब तीन बजे इस क्षेत्र में सैंपल लेने पहुंची थी। लेकिन तभी वहां लोगों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने टीम को बाहर जाने के लिए कहा। जैसे ही टीम और क्षेत्रवासियों में गहमागहमी शुरू हुई मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। वहां दो घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। डेढ़ घंटे तक गर्माया रहा बनभूलपुरा क्षेत्र में ...

उत्तराखंड: जंगल की आग में जिंदा जली दो महिलाएं, तीसरी ने भागकर बचाई अपनी जान: Uttarakhandsmachar

صورة
उत्तराखंड: जंगल की आग में जिंदा जली दो महिलाएं, तीसरी ने भागकर बचाई अपनी जान Uttarakhand : Bageshwar उत्तराखंड के बागेश्वर में कपकोट क्षेत्र में घास काटने गई दो महिलाएं शनिवार देर शाम जंगल की आग में जिंदा जल गईं। एक महिला का शव शनिवार को ही बरामद कर लिया गया था। जबकि दूसरी महिला का शव रविवार सुबह बरामद हुआ।  कपकोट के चचई गांव की महिला नंदी देवी (40) पत्नी मदन राम, इंदिरा देवी पत्नी तारा राम और गांव की एक अन्य महिला शनिवार शाम पुड़कुनी के जंगल में घास काटने गई थीं। उस वक्त जंगल में आग लगी हुई थी। शाम करीब सात बजे आग की चपेट में आने से नंदी देवी पत्नी मदन राम बुरी तरह जल गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, इंदिरा देवी (36) पत्नी तारा राम का शव रविवार सुबह जंगल से बुरी तरह जली अवस्था में बरामद हुआ। तीसरी ने भागकर बचाई जान गांव की गंगा देवी भी इन महिलाओं के साथ घास काटने जंगल गई थी, उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। भागते समय गिरकर उसके पैर में चोट लग गई। गंगा देवी ने घर आकर लोगों को घटना की जानकारी दी।  पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भ...