المشاركات

عرض الرسائل ذات التصنيف Corona virus news

पांच दिन बाद हरिद्वार में दो और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 37:uttarakhandsmachaar

صورة
Uttarakhand Lockdown: पांच दिन बाद हरिद्वार में दो और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 37 देहरादून Updated Tue, 14 Apr 2020 09:06 PM फ़ाइल फ़ोटो :उत्तराखंड समाचार उत्तराखंड में पांच दिन बाद दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग को आज मिली सभी 157 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में से दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, प्रदेश में नौ लोग ठीक होकर वापस लौट चुके हैं। अपर सचिव युगल किशोर पंत के अनुसार, दोनों कोरोना पॉजिटिव में एक लक्सर क्षेत्र के बहादरपुर और दूसरा भगवान के मानकपुर माजरा से है। दोनों जमाती हैं। दोनों संक्रमितों को गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने दोनों क्षेत्रों को सील भी कर दिया है। अब तक 2174 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिसमें से 1868 नेगेटिव हैं। वहीं अभी 273 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। हरिद्वार में दो और मामले आने के बाद अब वहां पांच संक्रमित केस हो गए हैं।  चार जिले संवेदनशील, जह...

नौ जिलों में आंशिक राहत दे सकती है सरकार, चार जिलों में तीन मई तक रहेगी पाबंदी:Uttarakhandsmachaar

صورة
Lockdown in Uttarakhand: नौ जिलों में आंशिक राहत दे सकती है सरकार, चार जिलों में तीन मई तक रहेगी पाबंदी देहरादून Updated Tue, 14 Apr 2020 09:30 PM कैबिनेट की बैठक  सार केंद्र की गाइडलाइन का इंतजार, मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के साथ की चर्चा केवल चार जिलों ही संक्रमण को लेकर संवेदनशील, जहां बंदिशें रहेंगी जारी विस्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने के एलान के बीच उत्तराखंड सरकार प्रदेश के नौ जिलों में लॉकडाउन में आंशिक राहत देने की तैयारी में जुट गई है। मोदी सरकार ने व्यवस्था बनाई है कि 20 अप्रैल तक अगर किसी जिले में नया केस नहीं आता तो वहां आंशिक राहत दी जा सकती है। आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सभी मंत्रियों के साथ बैठक हुई। बैठक में नौ जिलों में आंशिक राहत देने की रणनीति तय करने पर मंथन हुआ। शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि केंद्र की गाइडलाइन मिलने के बाद सरकार अगला निर्णय लेगी कि प्रदेश में लॉकडाउन का स्वरूप कैसा रहेगा। मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में प्रदेश में कोरोन...

मुंबई में लॉकडाउन हुआ फेल, बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा हुए हजारों प्रवासी, कहा- हमें घर जाना है:uttarakhand Smachaar

صورة
मुंबई में लॉकडाउन हुआ फेल, बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा हुए हजारों प्रवासी, कहा- हमें घर जाना है मुंबई Updated Tue, 14 Apr 2020 06:38 PM बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा हुए प्रवासी मजदूर - फोटो देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने 3 मई तक लॉकडाउन का विस्तार करने का आदेश दिया है। साथ ही, तब से विभिन्न शहरों में फंसे प्रवासी मजदूर पलायन करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, हजारों प्रवासी मजदूर घर जाने के लिए महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर एकत्र हुए। यहां वे अपने-अपने घर जाने की मांग करने लगे। हालांकि, बाद में उन्हें पुलिस ने लाठियों से खदेड़ दिया। साथ ही, स्थानीय नेताओं ने कार्यकर्ताओं को खाली करने के लिए कहा गया। आदित्य ठाकरे ने हालात को लेकर केंद्र सरकार पर लगाया आरोप वहीं, इस मामले पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे और सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा है कि केंद्र सरकार की विफलता है कि ब्रांदा स्टेशन पर कार्यकर्ताओं को इकट्ठा किया जाए और घर जाने की मांग की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार व्यवस्था नहीं कर पाई है...

देश में तीन मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य सात बातें:Uttarakhand Smachaar

صورة
देश में तीन मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें नई दिल्ली Updated Tue, 14 Apr 2020 10:07 AM PM नरेंद्र मोदी Live प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को लेकर देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लॉकडाउन 2.0 का एलान किया। पीएम ने कहा कि अब देश में तीन मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। बता दें कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकतर मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी से देश में लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाने की अपील की थी। भाषण की मुख्य बातें:- तीन मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन पीएम मोदी ने कहा, सभी का यही सुझाव है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। कई राज्य तो पहले से ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं। साथियों, सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये तय किया गया है कि भारत में लॉकडाउन को अब तीन मई तक और बढ़ाना पड़ेगा। यानि तीन मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है जैसे हम करते आ रहे हैं। पीएम ने देशवासियों से मांगा सात बातों में साथ --------------------------- हम धैर्य बनाकर रख...

उत्तराखंड में चार दिन से नहीं मिला कोई पॉजिटिव मरीज, राहत में सरकार और जनता:Uttarakhandsmachaar

صورة
Uttarakhand Lockdown Live: चार दिन से नहीं मिला कोई पॉजिटिव मरीज, राहत में सरकार और जनता देहरादून  Updated Mon, 13 Apr 2020 08:53 AM   देहरादून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय उत्तराखंड में लगातार चार दिनों से कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। आठ अप्रैल के बाद से प्रदेश में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 35 है। ये आंकड़े सरकार को राहत देने वाले हैं।  और अन्य खबरे - रामनगर के बाजारों में कम रौनक दिखाई दी। इसी तरह रुद्रपुर में भी दुकानें खुली हैं, लेकिन भीड़-भाड़ न के बराबर है। - हरिद्वार के जिया पोता गांव में बैंक बाहर भीड़ पहुंच गई। यहां लोग सामाजिक दूरी का पालन करते नहीं दिखे। - उत्तराखंड में विगत आठ अप्रैल से कोई कोरोना पॉजिटिव न मिलने से सरकार के साथ ही यहां की जनता ने भी राहत की सांस ली है। लॉकडाउन के उल्लघंन के मामलों पर कार्रवाई जारी है। अब तक 5539 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। - रोज की तरह आज भी लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान सड़कों और दुकानों पर कम लोग दिखाई दिए । 

हल्द्वानी के हॉटस्पॉट बनभूलपुरा में जांच करने गई टीम का विरोध, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग:UttarakhandSmachaar

صورة
Coronavirus Uttarakhand: हल्द्वानी के हॉटस्पॉट बनभूलपुरा में जांच करने गई टीम का विरोध, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग हल्द्वानी  Updated Sun, 12 Apr 2020 09:54 PM फ़ाइल फ़ोटो उत्तराखंड के हल्द्वानी में हॉटस्पॉट बनभूलपूरा क्षेत्र में रविवार दोपहर हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान लोगों ने कोरोना की जांच करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम का कड़ा विरोध किया। टीम ने क्षेत्र में कुछ लोगों की जांच कर क्वारंटीन करने की बात कही तो सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। मामला बढ़ता देख पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया और पूरे क्षेत्र में पुलिसबल तैनात कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर करीब तीन बजे इस क्षेत्र में सैंपल लेने पहुंची थी। लेकिन तभी वहां लोगों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने टीम को बाहर जाने के लिए कहा। जैसे ही टीम और क्षेत्रवासियों में गहमागहमी शुरू हुई मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। वहां दो घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। डेढ़ घंटे तक गर्माया रहा बनभूलपुरा क्षेत्र में ...

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5865 हुई, जानें किस राज्य में कितने मरीज:UttarakhandSmachaar

صورة
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5865 हुई, जानें किस राज्य में कितने मरीज  नई दिल्ली  Updated Thu, 09 Apr 2020 07:49 PM फ़ाइल फ़ोटो : कोरोना वायरस स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के सामने आए 591 नए मामलों के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5865 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या 169 तक पहुंच गई है। दूसरी ओर, इस वायरस से 478 लोग ठीक हुए है और उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, जहां संक्रमितों की संख्या 1297 हो गई है। वहीं, तमिलनाडु 834 मरीजों के साथ प्रभावित राज्यों की सूची में दूसरे और 669 संक्रमित मरीजों के साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर है।  कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने 25 मार्च से 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की हुई है। इस बात के संकेत मिल रहे है कि सरकार लॉकडाउन को एक बार में नहीं हटा सकती है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को सभी राज्यों...