देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5865 हुई, जानें किस राज्य में कितने मरीज नई दिल्ली Updated Thu, 09 Apr 2020 07:49 PM फ़ाइल फ़ोटो : कोरोना वायरस स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के सामने आए 591 नए मामलों के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5865 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या 169 तक पहुंच गई है। दूसरी ओर, इस वायरस से 478 लोग ठीक हुए है और उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, जहां संक्रमितों की संख्या 1297 हो गई है। वहीं, तमिलनाडु 834 मरीजों के साथ प्रभावित राज्यों की सूची में दूसरे और 669 संक्रमित मरीजों के साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने 25 मार्च से 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की हुई है। इस बात के संकेत मिल रहे है कि सरकार लॉकडाउन को एक बार में नहीं हटा सकती है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को सभी राज्यों...
تعليقات
إرسال تعليق