देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5865 हुई, जानें किस राज्य में कितने मरीज:UttarakhandSmachaar
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5865 हुई, जानें किस राज्य में कितने मरीज
नई दिल्ली Updated Thu, 09 Apr 2020 07:49 PM
![]() |
| फ़ाइल फ़ोटो : कोरोना वायरस |
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के सामने आए 591 नए मामलों के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5865 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या 169 तक पहुंच गई है। दूसरी ओर, इस वायरस से 478 लोग ठीक हुए है और उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, जहां संक्रमितों की संख्या 1297 हो गई है। वहीं, तमिलनाडु 834 मरीजों के साथ प्रभावित राज्यों की सूची में दूसरे और 669 संक्रमित मरीजों के साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर है।
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने 25 मार्च से 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की हुई है। इस बात के संकेत मिल रहे है कि सरकार लॉकडाउन को एक बार में नहीं हटा सकती है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे जिसमें लॉकडाउन सहित कोरोना वायरस प्रकोप से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पीएम मोदी ने बुधवार को राजनीतिक नेताओं के एक सम्मेलन में बताया कि कई राज्य सरकारों ने कोरोना से निपटने के लिए लॉकडाउन को बढ़ाने के लिए कहा था।
दूसरी ओर भारत सरकार की तरफ से लगातार लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। वहीं, अब तक किस राज्य में कितने मामले सामने आए, उसे एक सूची के रूप में देखें... (ये संख्या शाम 6:40 तक की है)

| राज्य और केंद्रशासित प्रदेश | संक्रमित मामले | अस्पताल से छुट्टी | मौत | |
| 1. | अंडमान एवं निकोबार | 11 | 0 | 0 |
| 2. | आंध्र प्रदेश | 348 | 9 | 4 |
| 3. | अरुणाचल प्रदेश | 1 | 0 | 0 |
| 4. | असम | 28 | 0 | 0 |
| 5. | बिहार | 51 | 15 | 1 |
| 6. | चंडीगढ़ | 18 | 7 | 0 |
| 7. | छत्तीसगढ़ | 18 | 9 | 0 |
| 8. | दिल्ली | 669 | 21 | 9 |
| 9. | गोवा | 7 | 1 | 0 |
| 10. | गुजरात | 241 | 26 | 17 |
| 11. | हरियाणा | 154 | 18 | 2 |
| 12. | हिमाचल प्रदेश | 29 | 2 | 2 |
| 13. | जम्मू-कश्मीर | 184 | 6 | 4 |
| 14. | झारखंड | 13 | 0 | 1 |
| 15. | कर्नाटक | 197 | 30 | 6 |
| 16. | केरल | 357 | 97 | 2 |
| 17. | लद्दाख | 14 | 11 | 0 |
| 18. | मध्यप्रदेश | 389 | 25 | 30 |
| 19. | महाराष्ट्र | 1297 | 117 | 72 |
| 20. | मणिपुर | 2 | 1 | 0 |
| 21. | मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
| 22. | ओडिशा | 44 | 2 | 1 |
| 23. | पुडुचेरी | 5 | 0 | 0 |
| 24. | पंजाब | 130 | 18 | 10 |
| 25. | राजस्थान | 430 | 42 | 7 |
| 26. | तमिलनाडु | 834 | 27 | 8 |
| 27. | तेलंगाना | 453 | 45 | 11 |
| 28. | त्रिपुरा | 1 | 0 | 0 |
| 29. | उत्तराखंड | 35 | 5 | 0 |
| 30. | उत्तर प्रदेश | 410 | 31 | 4 |
| 31. | पश्चिम बंगाल | 104 | 19 | 5 |
◆Coronavirus से लड़ने के लिए Twitter के CEO ने दिया अब तक का सबसे बड़ा दान
◆WhatsApp का बड़ा फैसला, अब नही होगा मैसेज किसी को भी फारवर्ड।

تعليقات
إرسال تعليق