المشاركات

عرض الرسائل ذات التصنيف Almora news

पांच दिन बाद हरिद्वार में दो और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 37:uttarakhandsmachaar

صورة
Uttarakhand Lockdown: पांच दिन बाद हरिद्वार में दो और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 37 देहरादून Updated Tue, 14 Apr 2020 09:06 PM फ़ाइल फ़ोटो :उत्तराखंड समाचार उत्तराखंड में पांच दिन बाद दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग को आज मिली सभी 157 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में से दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, प्रदेश में नौ लोग ठीक होकर वापस लौट चुके हैं। अपर सचिव युगल किशोर पंत के अनुसार, दोनों कोरोना पॉजिटिव में एक लक्सर क्षेत्र के बहादरपुर और दूसरा भगवान के मानकपुर माजरा से है। दोनों जमाती हैं। दोनों संक्रमितों को गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने दोनों क्षेत्रों को सील भी कर दिया है। अब तक 2174 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिसमें से 1868 नेगेटिव हैं। वहीं अभी 273 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। हरिद्वार में दो और मामले आने के बाद अब वहां पांच संक्रमित केस हो गए हैं।  चार जिले संवेदनशील, जह...

हल्द्वानी के हॉटस्पॉट बनभूलपुरा में जांच करने गई टीम का विरोध, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग:UttarakhandSmachaar

صورة
Coronavirus Uttarakhand: हल्द्वानी के हॉटस्पॉट बनभूलपुरा में जांच करने गई टीम का विरोध, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग हल्द्वानी  Updated Sun, 12 Apr 2020 09:54 PM फ़ाइल फ़ोटो उत्तराखंड के हल्द्वानी में हॉटस्पॉट बनभूलपूरा क्षेत्र में रविवार दोपहर हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान लोगों ने कोरोना की जांच करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम का कड़ा विरोध किया। टीम ने क्षेत्र में कुछ लोगों की जांच कर क्वारंटीन करने की बात कही तो सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। मामला बढ़ता देख पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया और पूरे क्षेत्र में पुलिसबल तैनात कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर करीब तीन बजे इस क्षेत्र में सैंपल लेने पहुंची थी। लेकिन तभी वहां लोगों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने टीम को बाहर जाने के लिए कहा। जैसे ही टीम और क्षेत्रवासियों में गहमागहमी शुरू हुई मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। वहां दो घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। डेढ़ घंटे तक गर्माया रहा बनभूलपुरा क्षेत्र में ...

हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोके गए यात्रियों को किया जा रहा होम क्वारंटीन :Uttarakhand

صورة
Uttarakhand Lockdown  Live : हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोके गए यात्रियों को किया जा रहा होम क्वारंटीन Haldwani ● उत्तराखंड में 1 अप्रैल को कोरोना का कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। वहीं, राज्य में सात पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। ● 29 मार्च को राज्य में सातवें मरीज की रिपोर्ट की गई। जिनमें से दो संक्रमित हो चुके हैं। 590 संदिग्धों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें 505 नमूने नेगेटिव बताए गए हैं। नमूने अभी तक रिपोर्ट नहीं किए गए हैं। लाइव अपडेट: हल्द्वानी- हल्द्वानी स्पोट्र्स स्टेडियम में रोके गए यात्रियों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है। क्वारंटीन किए जाने वाले यात्रियों में ज्यादातर दिल्ली से आए लोग शामिल हैं। यहां चेकअप कर रहे डॉक्टरों के अनुसार .... आगे पढ़ें.......

जल्द ही अल्मोड़ा में भी लोगों को घर घर दवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी-Uttarakhandsmachar

जल्द ही अल्मोड़ा में भी लोगों को घर घर मिलने लगेंगी दवाईयां अल्मोड़ा- देश में कोरोना महामारी और उथल-पुथल के बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। वर्तमान में, लोगों को लॉक डाउन में सुबह छूट के बावजूद दवाइयां लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, अल्मोड़ा में दवाई विक्रेता अब घर-घर जाकर लोगों को दवा देने की तैयारी कर रहे हैं। जिला कैमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राघव पंत ने बताया कि औषधि नियंत्रक की ओर से दवा विक्रेताओं को जारी पत्र में घर-घर जाकर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है। ताकि गंभीर स्थिति के समय कोई भी मरीज बगैर दवाओं के न रहे। इसके बाद ड्रग और केमिस्ट एसोसिएशन ने लोगों को उनके घर पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि जितने भी दवाई विक्रेता हैं उनसे संपर्क कर उनका ग्रुप बनाया जा रहा है। ताकि वह अपने अपने स्थानों में लोगों द्वारा फोन करने पर उनके घर जाकर दवाएं उपलब्ध करा सकें। प्रशासन की ओर से वाहन या फिर वाहन की परमिशन उपलब्ध होने पर यह सेवा नगर के बाद ग्रामीण अंचलों में भी शुरू कर दी जाएगी। उन्ह...