Posts

भारत में कोरोना: एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा, 1035 नए मरीज, 40 की मौत:UttarakhandSmachar

Image
Coronavirus in India Updates: देश में कुल संक्रमितों की संख्या 7447 हुई, अब तक 239 की मौत नई दिल्ली  Updated Sat, 11 Apr 2020 09:54 AM Coronavirus का 18वा दिन खास बातें देश में लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरना पॉजिटिव के 1035 नए मामले सामने आए और 40 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7447 हो गई है। जिसमें  6565 सक्रिय हैं, 643 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 239 लोगों की मौत हो गई है। आज राजस्थान में 18, उत्तर प्रदेश में छह और झारखंड में तीन नए मामले आए हैं। लाइव अपडेट 09:50 AM, 11-APR-2020 यूपी में कोरोना के छह नए मामले उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के छह नए मामले सामने आए हैं। इनमें आगरा में तीन और लखनऊ तीन नए मामले शामिल हैं।  इसी के साथ आगरा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 92 हो गई है। ...

नहीं मिली एंबुलेंस, कंधों पर ही ले जानी पड़ी अर्थी: UttarakhandSmachar

Image
Lockdown Uttarakhand: नहीं मिली एंबुलेंस, कंधों पर ही ले जानी पड़ी अर्थी हरिद्वार  Updated Fri, 10 Apr 2020 11:38 AM  Ambulance लॉकडाउन के चलते अर्थी को श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए वाहन तक नसीब नहीं हुआ। अर्थी को कनखल श्मशान घाट तक कंधों पर ले जाने के लिए परिजन मजबूर रहे। लॉकडाउन का दूसरा असर यह रहा कि यात्रा में भी लोग शामिल नहीं हो सके। मध्य हरिद्वार निवासी विक्की सैनी के पिता का शुक्रवार को निधन हो गया था। शाम चार बजे सेवा समिति का शव वाहन मंगाने के लिए फोन किया, लेकिन लॉकडाउन के चलते चालक ने आने से इनकार कर दिया। इसके अलावा अन्य समितियों के शव वाहनों को फोन किया तो किसी ने रिसीव तक नहीं किया। विक्की सैनी ने बताया कि परिजन आसपास के अस्पतालों से एंबुलेंस लाने के लिए पहुंचे, लेकिन सभी ने इनकार दिया। न्यू हरिद्वार के अस्पताल संचालकों ने एंबुलेंस देने का आश्वासन दिया, लेकिन जब शव को लेकर वहां पर पहुंचे तो एंबुलेंस नहीं मिली और डॉक्टर ने फोन रिसीव नहीं किया। इससे निराश लोग अर्थी को कनखल श्मशान तक कंधों पर ही ले जाने को मजबूर रहे।

उत्तराखंड में घातक नहीं कोरोना वायरस,ठीक हुए पांच संक्रमित, अन्य मरीजों की हालत स्थिर : Uttarakhandsmachaar

Image
Uttarakhand Lockdown: उत्तराखंड में जानलेवा नहीं हुआ कोरोना वायरस, पांच संक्रमित हुए ठीक, बाकी मरीजों की हालत स्थिर देहरादून  Updated Thu, 09 Apr 2020 10:21 PM फ़ाइल फ़ोटो : कोरोना वायरस उत्तराखंड में कोरोना वायरस से संक्रमितों के मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, लेकिन वायरस जानलेवा साबित नहीं हुआ है। कोरोना से जंग में फ्रंट लाइन पर मोर्चा संभाल रहे डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को इन संक्रमित मरीजों को ठीक करने में कामयाबी मिल रही है। प्रदेश में अब तक पांच कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि बाकी मरीजों की हालत स्थिर है। प्रदेश में 15 मार्च से लेकर आठ अप्रैल 2020 तक कोरोना वायरस के कुल 35 मामले सामने आए हैं। इसमें एक सप्ताह के भीतर 28 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में कोरोना वायरस का प्रभाव है। इन्हीं जनपदों से कोरोना पॉजिटिव के ज्यादा मामले हैं। डॉक्टरों के रात दिन एक करने से पांच लोगों ने कोरोना से जिंदगी की जंग जीती है। 27 मार्च को पहला ठीक हुए संक्रमित मरीज को घर भेजा गया। जबकि एक अप्रैल को दूसरा और छह ...