भारत में कोरोना: एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा, 1035 नए मरीज, 40 की मौत:UttarakhandSmachar
Coronavirus in India Updates: देश में कुल संक्रमितों की संख्या 7447 हुई, अब तक 239 की मौत नई दिल्ली Updated Sat, 11 Apr 2020 09:54 AM Coronavirus का 18वा दिन खास बातें देश में लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरना पॉजिटिव के 1035 नए मामले सामने आए और 40 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7447 हो गई है। जिसमें 6565 सक्रिय हैं, 643 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 239 लोगों की मौत हो गई है। आज राजस्थान में 18, उत्तर प्रदेश में छह और झारखंड में तीन नए मामले आए हैं। लाइव अपडेट 09:50 AM, 11-APR-2020 यूपी में कोरोना के छह नए मामले उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के छह नए मामले सामने आए हैं। इनमें आगरा में तीन और लखनऊ तीन नए मामले शामिल हैं। इसी के साथ आगरा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 92 हो गई है। ...