जल्द ही अल्मोड़ा में भी लोगों को घर घर दवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी-Uttarakhandsmachar

जल्द ही अल्मोड़ा में भी लोगों को घर घर मिलने लगेंगी दवाईयां

अल्मोड़ा- देश में कोरोना महामारी और उथल-पुथल के बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। वर्तमान में, लोगों को लॉक डाउन में सुबह छूट के बावजूद दवाइयां लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, अल्मोड़ा में दवाई विक्रेता अब घर-घर जाकर लोगों को दवा देने की तैयारी कर रहे हैं।
जिला कैमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राघव पंत ने बताया कि औषधि नियंत्रक की ओर से दवा विक्रेताओं को जारी पत्र में घर-घर जाकर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है। ताकि गंभीर स्थिति के समय कोई भी मरीज बगैर दवाओं के न रहे। इसके बाद ड्रग और केमिस्ट एसोसिएशन ने लोगों को उनके घर पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि जितने भी दवाई विक्रेता हैं उनसे संपर्क कर उनका ग्रुप बनाया जा रहा है। ताकि वह अपने अपने स्थानों में लोगों द्वारा फोन करने पर उनके घर जाकर दवाएं उपलब्ध करा सकें। प्रशासन की ओर से वाहन या फिर वाहन की परमिशन उपलब्ध होने पर यह सेवा नगर के बाद ग्रामीण अंचलों में भी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष वर्मा ने ग्रामीण अंचलों में दवाओं कम होने पर उनकी पूर्ति कराने के लिए प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।

पांचवेें दिन पहुंची दवा लेकिन काफी कम 

अल्मोड़ा- नगर में दवाई विक्रेताओं के पास पांचवें दिन दवाएं तो पहुंची लेकिन इनकी मात्रा काफी कम थी। इनमें भी बीपी, शुगर की दवाईयां ज्यादा थी। मालूम हो ट्रांसपोर्टेशन की दिक्कत के कारण पिछले चार दिन से पहाड़ के जिलों में दवा नहीं आ रही थी और दुकानों में पहुंचने वाले मरीजों को बैरंग लौटना पड़ रहा था। अमर उजाला में पिछले चार दिनों से दवा की कमी को लेकर खबर भी प्रकाशित हो रही थी। केमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राघव पंत ने बताया कि शुक्रवार को चार दिन बाद दवाएं पहुंची लेकिन काफी कम मात्रा में ही उपलब्ध हो सकी हैं। सभी तरह की दवा लोगों को उपलब्ध हो सके इसके लिए ड्रग और केमिस्ट एसोसिएशन लगातार प्रयास कर रहा है।

अब अल्मोड़ा में भी राशन की होम डिलीवरी होगी

अल्मोड़ा- कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन अवधि के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर घर बैठे दैनिक उपभोग की वस्तुओं की होम डिलीवरी की सुविधा शुरू की गई है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि होम डिलीवरी हिलांश आउटलेट, विशाल मेगा मार्ट, इजी-डे और कुमाऊं मार्ट द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति को 9458115596 पर व्हाट्सएप से निर्धारित प्रारूप पर अपने जरूरत की चीजों की मांग कर सकता है। जिसमें चावल, दाल, आटा, तेल और मसाला, नमक, चीनी, चायपत्ती, साबुन, वॉशिंग पाउडर आदि उपलब्ध रहेंगे। डीएम ने बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति अपने नाम, पता, मोबाइल नंबर 9458115596 पर व्हाटसप करेगा। जो कंट्रोल रूम द्वारा संबंधित नजदीकी स्टोर को भेजा जाएगा। संबंधित स्टोर प्राप्त सूची के आधार पर जरूरतमंद के घर पर राशन होम डिलीवरी करेगा।



Comments

Popular posts from this blog

नौ जिलों में आंशिक राहत दे सकती है सरकार, चार जिलों में तीन मई तक रहेगी पाबंदी:Uttarakhandsmachaar

उत्तराखंड: परिवहन के कर्मचारियों को राहत, 23 करोड़ निगम के खातों में पहुंचे, आज से मिलेगा वेतन

उत्तराखंड: जंगल की आग में जिंदा जली दो महिलाएं, तीसरी ने भागकर बचाई अपनी जान: Uttarakhandsmachar